फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में आज भूमिपूजन, 15 लाख दीपों से जगमग होगी ताजनगरी

Wed, 05 Aug 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • बुधवार को यमुना मैया का दुग्धाभिषेक
  • सदर, सुल्तानपुरा, कमला नगर में मिष्ठान्न वितरण
विज्ञापन
दीपक तैयार करते हिंदू संगठन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए बुधवार को भूमिपूजन होगा। भूमिपूजन के बाद ताजनगरी की शाम 15 लाख दीपों से जगमग होगी। आगरा में भगवान श्रीराम के मंदिर के शिलान्यास को लेकर उल्लास का वातावरण है। घरों में रंगोली और सजावट का दौर चल रहा है।
विज्ञापन


भजन-कीर्तन और सुंदरकांड के पाठ मंगलवार से शुरू हो गए। मिष्ठान्न वितरण के लिए दुकानदारों पर ऑर्डर पहुंचना शुरू हो गए हैं। विहिप, बजरंग दल के लोग घर-घर जाकर दीपक बांट रहे हैं। विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर व बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक दिग्विजयनाथ तिवारी का कहना है कि बुधवार को ताजनगरी राममय होगी।

ये भी पढ़ें- राममंदिर भूमिपूजन से पहले ताजनगरी में दिवाली, आतिशबाजी के साथ जले दीये
विज्ञापन


अभी तक 51 हजार दीपक बांटे जा चुके हैं। लक्ष्य है कि 15 लाख दीपकों से ताजनगरी झिलमिलाए। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग भी दीपकों का वितरण और कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। शहर में होने वाले दीपोत्सव के लिए महिलाओं ने भी घरों के मंदिर में सफाई की और भगवान श्रीराम की नई तस्वीर लगाई। बुधवार को यमुना मैया का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। सदर, सुल्तानपुरा, कमला नगर में मिष्ठान्न वितरण होगा। 

 
विज्ञापन

दीपों में रंग भरने में लगे कार्यकर्ता
विहिप के युवा कार्यकर्ता दीपों में रंग भरने के लिए दिन-रात लगे हैं। मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-7 स्थित श्रीभक्तेश्वर शक्ति पीठ हनुमान मंदिर में विहिप के युवा कार्यकर्ता प्रदीप शर्मा, प्रिंस मिश्रा, सारांश बजरंगी, अंकित कठेरिया आदि पूरे दिन दीपों को रंगने का काम करते रहे। इनका साथ विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दिया। रंग भरने के दो घंटे बाद विहिप के चार दलों ने घरों पर दीप बांटने का काम किया।

शिवाजी मार्केट पर केसरिया झंडे लगाए
बिजलीघर स्थित शिवाजी मार्केट को केसरिया झंडों से सजाया गया है। हर दुकान पर केसरियां झंडा लगाया गया है। पांच अगस्त को शाम को यहां पर दीप भी जलाए जाएंगे। श्याम भोजवानी, सुरेंद्र भाटिया, मनीष कुकरेजा, अरुण पारवानी, आजाद जैन, मन्नू भाटिया, कमलेश शर्मा रहे।

शाहगंज बाजार होगा रोशन
शाहगंज बाजार कमेटी के महामंत्री सुनील करमचंदानी के मुताबिक शाहगंज के अंतर्गत आने वाले जोगीपाड़ा, भोजीपुरा, रुई की मंडी आदि बाजारों को रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें