इस व्यवस्था के तहत शिक्षामित्रों को अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड ब्लॉक स्तर पर संचालित विभाग के सिस्टम में फीड कराना होगा । पैन कार्ड और आधार कार्ड की फीडिंग के बाद ही शिक्षामित्रों को पीएफएमएस व्यवस्था से मानदेय भुगतान किया जा सकेगा। राज्य परियोजना निदेशक ने इस संबंध में बीएसए को पत्र भेजा है ।
खंड शिक्षाधिकारी कराएं फीडिंग
बीएसए ने जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विकास खंड के सभी शिक्षामित्रों के पैन कार्ड और आधार कार्ड अपने सिस्टम से लिंक कराएं जिससे कि उन्हें जुलाई का मानदेय भुगतान किया जा सके ।
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक ने शिक्षामित्रों का मानदेय भुगतान पीएफएमएस से कराने के निर्देश दिए हैं । जिले में इस व्यवस्था को शुरू करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शीघ्र ही पैन कार्ड और आधार कार्ड की फीडिंग कराकर शिक्षामित्रों का मानदेय भुगतान कराया जाएगा ।
यह भी पढ़ें- दिल में देशभक्ति का उल्लास लिए अमर उजाला के संग कहें ‘मां तुझे प्रणाम’, जाहिर करें अपने जज्बात