फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमनगरी: 15 करोड़ के विकास कार्यो से बदलेगी दौरेठा की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
केबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने सर्किट हाउस में की भीमनगरी की बैठक
विज्ञापन

भीमनगरी कमेटी ने 15 करोड़ के विकास कार्यो की सूची सौंपी

माई सिटी रिपोर्टर
आगरा।
दौरेठा और उसके आसपास के कॉलोनियों की तस्वीर 15 से 17 अप्रैल तक भीमनगरी के आयोजन से बदलने वाली है। भीम नगरी केंद्रीय कमेटी ने प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य को 15 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों की सूची सौंपी है, जिसमें मुख्य सड़कों का निर्माण तथा दौरेठा की गलियों में सीसी और इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण के साथ नाला, स्ट्रीट लाइट का प्रस्ताव सौंपा गया है। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अधिकारियों से विकास कार्यों के प्रस्ताव का सत्यापन कर सूची तैयार करने के लिए निर्देश दिए।
सर्किट हाउस में सोमवार की शाम को हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि बाबा साहब की जयंती पर आयोजित होने वाली भीम नगरी ऐतिहासिक हो, इसके प्रयास किए जाएं। वह महामहिम राष्ट्रपति को आयोजन में बुलाने का प्रयास कर रही हैं। मुख्यमंत्री को भी भीम नगरी आयोजन के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। विकास कार्यों में कोई कमी न छोड़ी जाए। अधिकारी जल्द विकास कार्यों का टेंडर करके काम शुरू कराएं। जल्द ही सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएम नवनीत सिंह चहल, भीमनगरी केंद्रीय कमेटी के करतार सिंह भारतीय, धर्मेंद्र सोनी, केसी आनंद तथा स्थानीय कमेटी के बोहरन सिंह, राजेंद्र सिंह, वीर सिंह कौरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें