आगरा के सिकंदरा-बोदला मार्ग पर आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-11 में होने वाली भीमनगरी महोत्सव के कारण सिकंदरा में बोदला मार्ग और बिचपुरी मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। 14 और 15 अप्रैल की रात 11 बजे से शहर में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री नहीं खुलेगी। 17 अप्रैल को भारी वाहनों की नो एंट्री रात्रि दो बजे खुलेगी। वाहनों को जारी नो एंट्री पास निरस्त माने जाएंगे।
लोहामंडी से बोदला की ओर जाने वाले वाहन कोठी मीना बाजार से निकलेंगे। बोदला से लोहामंडी की ओर मारुति एस्टेट से होकर जाएंगे। गुरुद्वारा से भावना टावर की तरफ आने वाले वाहन खंदारी, आरबीएस होते हुए जाएंगे। सिकंदरा से बोदला की तरफ आने वाले वाहन रुनकता से बिचपुरी, वायु विहार होकर जाएंगे। कारगिल पेट्रोल पंप से करकुंज की तरफ जाने वाले वाहन सिकंदरा होकर जाएंगे। भावना टॉवर से आवास विकास, करकुंज, बोदला, लोहामंडी रोड की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
ये भी पढ़ें - Karni Sena: भगवा पगड़ी और युवाओं के हाथों में लहराती तलवारें, करणी सेना यानी नई सियासत की आहट
पार्किंग व्यवस्था
- वीवीआईपी पार्किंग सेक्टर 11 कार्यक्रम स्थल के पास
- बैनारा फैक्टरी पार्किंग बोदला-लोहामंडी रोड
- सेंट्रल पार्क पार्किंग ईंट मंडी से सेक्टर-4 चौकी रोड
- पारस पल्स पार्किंग (रिजर्व पार्किंग) भावना टॉवर
ये भी पढ़ें - UP: घर बैठे लाखों कमाने का झांसा...युवक ने दांव पर लगाई रकम, फिर पता लगा ऐसा सच; पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
नीले झंडों से पटे रास्ते, आंबेडकर अनुयायियों में छाया उल्लास
भारत रत्न डा. बीआर आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर शहर नील रंग में सराबोर नजर आया। टेढ़ी बगिया, जगदीशपुरा, काजीपाड़ा, बारहखंभा, बोदला से लेकर आवास विकास तक के रास्ते नीले झंडों से पटे हुए हैं। आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-11 के मैदान में भीमनगरी का मंच सज रहा है। यहां जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम 6 बजे भीमनगरी समारोह का उद्घाटन करेंगे। अध्यक्ष विजय सिंह कर्दम ने बताया कि सांची स्तूप की तर्ज पर दीक्षा भवन के आकार में 60 फीट ऊंचा व 120 फीट चौड़ा मंच बनाया है। पांच हजार से अधिक झंडे, बैनर, स्वागत द्वार और बाबा साहब के चित्र लगाए जा रहे हैं।