फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में पांच करोड़ की ठगी: पुलिस ने हिरासत में लिया भेलपूरी विक्रेता, पूछताछ में बोला कुछ ऐसा कि सन्न रह गए लोग...

Sun, 28 Nov 2021 10:20 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भेलपूरी विक्रेता ने 300 लोगों से करीब पांच करोड़ रुपये ठग लिए। इसके बाद रकम लेकर फरार हो गया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो बोला कि लोग पैसे मांग रहे थे इसलिए भाग गया।
 
विज्ञापन
आरोपी नरेंद्र पुजारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील कस्बा में भेलपूरी संचालक नरेंद्र पुजारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि लोग अपने पैसे मांग रहे थे, इस कारण भाग गया था।  पुलिस ने बताया कि शनिवार सूचना मिली कि आरोपी नरेंद्र सुबह 9:00 बजे घर लौट कर आ गया। पुलिस ने उसके घर जाकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ की तो उसने बताया कि लोग अपना पैसा मांग रहे थे, परेशान होकर भाग गया था। जैसे ही लोगों को जानकारी हुई कि नरेंद्र वापस लौट आया तो लोग थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। 
विज्ञापन

लोग पहुंचे थाने
आसपास के लोग भी थाने पहुंच गए। पुलिस व अन्य लोगों ने उससे बात की तो उसने बताया कि पैसा किसी को दे दिया है। उसने यह भी वादा किया कि वह एक-एक करके सभी का पैसा वापस कर देंगे। लोगों ने पुलिस से कहा कि अगर इसे जेल भेज दिया गया तो पैसा भी नहीं मिलेगा, इसके कारण लोगों ने जो शिकायत की थी, उसके लिए कहा कि वह फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पीड़ित परिवार ने भी कहा कि लोगों का एक-एक पैसा वापस कर दिया जाएगा। कुछ जमीन भी खरीदने की बात की है, जिसे बेचा जाएगा। वहीं, नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता कि वह कहां-कहां गया। वह आगरा से ट्रक में बैठकर बाजना कट पर उतरा और टेंपो में बैठकर घर आ गया। सबका हिसाब उसके पास लिखा है। धीरे-धीरे लोगों के पैसे वापस कर दिए जाएंगे। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि लोगों के कहने पर ही उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। मालूम हो कि भेलपूरी संचालक करीब 300 लोगों को कमेटी डालने के नाम पर करोड़ों की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन

संबंधित खबर...
मथुरा में पांच करोड़ की ठगी: भेलपूरी बेचने वाले ने 300 लोगों को बनाया शिकार, रकम लेकर हुआ फरार
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें