मैनपुरी। मॉब लिंचिंग को लेकर कई संगठनों की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया है। जिले में इसको लेकर प्रशासन एलर्ट पर है। अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रहेगी। किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
शहर के प्रमुख चौराहा पर भी पुलिस की टीमें मौजूद रहेंगी। इसके अलावा लगातार पुलिस की मोबाइल टीमें स्थिति का जायजा लेती रहेगी। अधिकारी भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहेंगे। बिना अनुमति के जुलूस आदि निकाले जाने को लेकर भी प्रशासन की नजर है। इसके अलावा रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्कूल कालेज के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बंद का आह्वान को लेकर अधिकारी विभिन्न संगठनों की गतिविधि पर भी नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इनका कहना है
बंद को लेकर पुलिस प्रशासन एलर्ट है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिसबल तैनात किया गया है। पुलिस किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार है।
-ओमप्रकाश सिंह, एएसपी