फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार की सजा: मंदिर में शादी, फिर दोस्त के सामने परोस दी...प्रेमी की ऐसी करतूत, जीते जी मर गई वो

Tue, 24 Jun 2025 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

युवती को प्यार के जाल में फंसाने के बाद मंदिर में शादी की। इसके बाद पति-पत्नी की तरह साथ में रहने लगे। वो पहले से शादीशुदा निकला। हकीकत जान पीड़िता ने विरोध किया, तो दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। 
 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र की युवती ने जिस युवक से प्रेम विवाह किया, वह पहले से शादीशुदा निकला। विरोध करने पर युवक ने अपने दोस्त को बुलाया। आरोप है कि दोनों ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाना में तहरीर दी। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: कलाई काटी, फिर काटा गला...इस प्रेमिका ने प्रेमी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह; जानें क्या रही वजह



 

पीड़िता ने ट्रांसयमुना थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया है कि पड़ोसी युवक ने 6 महीने पहले बरहन निवासी युवक से परिचय कराया था। कुछ दिन बाद दोनों की दोस्ती हो गई। प्रेम संबंध होने पर शादी का निर्णय लिया। 



ये भी पढ़ें -  UP: जिसने लूटी आबरू...उसी को दे बैठी दिल, पत्नी की प्रेम कहानी की हकीकत ने उड़ाए पति के होश
 
विज्ञापन

युवक ने जलेसर स्थित भद्रकाली मंदिर में ले जाकर शादी कर ली। दोनों ट्रांस यमुना में किराये पर कमरा लेकर साथ रहने लगे। कुछ दिन पहले युवक के पहले से शादीशुदा होने के बारे में पता चला। इस पर युवती ने विरोध किया। 

14 जून को युवक और पड़ोसी दोनों कमरे पर आ गए। बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत करने पर उनके परिजन ने भी धमकाया। एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 


ये भी पढ़ें -   UP: पाकिस्तान नंबर से डिजिटल अरेस्ट की कोशिश...LIC अधिकारी ने दिखाई चालाकी, इस तरह खुद को बचाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें