फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 'लंदन की मारिया' से फेसबुक दोस्ती बुजुर्ग को पड़ी महंगी, गिफ्ट के नाम पर 12.58 लाख ठगे

Sun, 05 Sep 2021 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

बुजुर्ग ने बताया कि जुलाई 2020 में उनके पास मारिया नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उन्होंने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। वह मैसेंजर पर चैटिंग करने लगी। उसके फोटो भी भेजे। जो विदेशी युवती के थे। इस बीच उसने गिफ्ट भेजने का झांसा देकर कई बार में साढ़े 12 लाख रुपये ठग लिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधियों ने फेसबुक पर आगरा के बुजुर्ग से विदेशी युवती बनकर दोस्ती की। गिफ्ट के साथ विदेशी करेंसी भेजने का झांसा दिया। कस्टम विभाग के अधिकारी बनकर टैक्स के नाम पर कई बार में 12.58 लाख रुपये जमा करा लिए। ठगी का पता चलने पर बुजुर्ग के होश उड़ गए। उन्होंने शनिवार को पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


सेक्टर 11, आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले बुजुर्ग ने थाना सिकंदरा में प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि जुलाई 2020 में फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। यह किसी मारिया एलेक्स के नाम से थी। पता लंदन (यूके) लिखा था। उन्होंने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। 

इसके बाद मैसेंजर पर चैटिंग करने लगे। उनके पास दो फोटो भी भेजे। यह विदेशी युवती के थे। बाद में एक मैसेज करके कहा कि एक पार्सल में गिफ्ट भेजा है। कोरियर की रसीद भी थी। इस पर बुजुर्ग ने ऑनलाइन पार्सल को देखा। यह सही था। पार्सल बुक किया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos

तीन अगस्त को आया था कॉल
तीन अगस्त 2020 को उनके पास एक कॉल आया। एक युवती ने बात की। उसने कहा कि कस्टम विभाग मुंबई से बोल रही हूं। आपका पार्सल आया है। इसकी कस्टम क्लीयरेंस के लिए 29650 रुपये जमा करने होंगे। एक खाता नंबर दे दिया। इस पर बुजुर्ग ने रकम जमा कर दी। 

बाद में फिर कॉल आया। इस बार कहा कि पार्सल में 20 हजार पाउंड रखे हैं। इस पर पार्सल भेजने वाली युवती से बात की थी। उसने कहा कि जिस पते पर पार्सल जा रहा है, वही टैक्स आदि जमा कर देंगे। इसके बाद उनसे करेंसी बदलने के नाम पर चार्ज मांगा गया। 

बाद में एक बार फिर कपड़ों में 20 हजार पाउंड  होने की बात कही गई। इस पर बुजुर्ग ने युवती से मैसेंजर पर बात की। उसने कहा कि वह सरप्राइज देना चाहती थी। इसके बाद उनसे कई बार में 12.58 लाख रुपये जमा करा लिए गए। मगर, पार्सल नहीं आया। बाद में ठगी का पता चला। 
विज्ञापन

उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त से लेकर अन्य अधिकारियों से शिकायत की। बाद में उनसे कहा कि अपने घर के नजदीक थाना में शिकायत दर्ज कराएं। इस पर पीड़ित ने अब थाना सिकंदरा में शिकायत की। थाना के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। साइबर सेल में जांच भेजी गई है।

फेसबुक पर अनजान दोस्तों से रहें सावधान
पुलिस के साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, फेसबुक पर अनजान लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए। दोस्त बनाने पर अगर, कोई गिफ्ट भेजने के नाम पर रकम जमा कराने को कहता है तो संभल जाएं। किसी तरह की धनराशि जमा नहीं करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें