फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन और क्वारंटीन वार्ड में बढ़ाए जाएंगे बेड

Fri, 15 May 2020 12:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • एसएन के नवागत प्राचार्य ने पदभार संभालने के बाद प्रभारियों के साथ बैठक की
  • चिकित्सक और स्टाफ को संक्रमण से बचाने के लिए मास्टर प्लान बनाने का निर्देश
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज में निरीक्षण करते प्राचार्य डॉ संजय काला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के नवागत प्राचार्य डॉ. संजय काला का पहला दिन बैठकों में ही बीता। विभागाध्यक्ष और प्रभारियों से बात कर पीपीई किट, मास्क और सैनिटाइजर की उपलब्धता की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने पहला निर्णय लिया कि आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटीन सेंटर में बेड बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन


नवागत प्राचार्य ने गुरुवार को पदभार संभाला। कोरोना वायरस के चलते स्वागत समारोह भी नहीं हुआ। उन्होंने उप प्राचार्य डॉ. एके आर्या, कोआर्डिनेटर डॉ. जितेंद्र यादव के साथ सभी विभागाध्यक्षों से बात की। उन्होंने प्रभारियों से पूछा कि लैब में कितने नमूने रोजाना जांचे जा रहे हैं। 


आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू में बेड की संख्या कितनी है। इसके अलावा पूछा कि कितना स्टाफ है और कितने कोरोना वायरस के इलाज में ड्यूटी दे रहे हैं। कितना स्टाफा कोरोना से संक्रमित है। इन सभी की रिपोर्ट तलब की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने क्वारंटीन वार्ड में 300 और आइसोलेशन वार्ड में 200 बेड बढ़ाने को कहा। इमरजेंसी और कैंसर मरीजों के इलाज की व्यवस्थाएं भी देखी। शाम को प्राचार्य डीएम से मिले और व्यवस्थाओं के बारे में बताया।

प्राचार्य ने कोरोना वायरस के इलाज में चिकित्सक, वार्ड ब्वाय, स्टाफ नर्स को संक्रमण से बचाने के लिए मास्टर प्लान बनाने का निर्देश दिया है। इसमें चिकित्सकीय टीम को रिजर्व में भी रखा जाएगा। रोस्टर प्लान के तहत सभी की ड्यूटी लगेगी और उनके लिए चिकित्सकीय उपकरण का पर्याप्त स्टॉक किया जाएगा।

ये भी लिए निर्णय
- पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर की उपलब्धता।
- कर्मचारियों समेत नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षण देना।
- 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड को जल्द तैयार करना।
- कैंसर-टीबी मरीजों को प्रॉपर इलाज देने की व्यवस्था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें