फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाएं नोडल केंद्रों पर ही होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2019-21) की प्रायोगिक परीक्षाएं 10 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं नोडल केंद्रों पर ही कराई जाएंगी। परीक्षार्थियों को उन्हीं नोडल केंद्रों पर पहुंचना होगा, जहां लिखित परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव की ओर से इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी कर दिया गया। नोडल प्रभारी/प्राचार्यों से अपने केंद्रों पर परीक्षा के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। साथ ही परीक्षाओं को प्रायोगिक परीक्षा के संबंध में सूचना भी देनी होगी। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि किसी परीक्षार्थी की प्रायोगिक परीक्षा छूटने पर संबंधित कॉलेज के प्राचार्य जिम्मेदार होंगे। वहीं, सभी कॉलेजों के प्राचार्य अपने संबंधित नोडल केंद्र से प्रायोगिक परीक्षा की तारीख के संबंध में जानकारी कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें