फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा: सामान्य ज्ञान में पूछा गया कोरोना का पहला मामला किस राज्य में आया

Fri, 06 Aug 2021 08:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा जिले में 15018 में से 1939 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक अभ्यर्थी को दो मास्क, सैनिटाइजर के चार पाउच व फेस शील्ड दिया गया। 
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र से निकलते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को आगरा जिले के 35 केंद्रों पर दो पाली में संपन्न हुई। 15018 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इसमें से 13079 परीक्षा में शामिल हुए और 1939 अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र आसान लगा। परीक्षा केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम भी किए गए थे।    

विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा में सामान्य ज्ञान में कोरोना संक्रमण से जुड़े सवाल भी पूछे गए। अभ्यर्थियों ने बताया कि ‘कोरोना का पहला मामला किस राज्य में आया?’, ‘सरकार ने कोविड से सुरक्षा के लिए कौन सा एप बनाया?’ और ‘वर्ष 2019 में कौन सा केंद्र शासित राज्य बना?’ जैसे सवाल पूछे गए। 

हिंदी व्याकरण के प्रश्न भी अभ्यर्थियों को आसान लगे। अंग्रेजी के व्याकरण अपेक्षाकृत कुछ कठिन लगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर अभ्यर्थियों को दोनों पाली की परीक्षा के लिए दो मास्क, सैनिटाइजर के चार पाउच और फेस शील्ड दिया गया। व्यवस्थाओं से अभ्यर्थी संतुष्ट दिखे।   

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रश्नपत्र को हल करने में परेशानी नहीं हुई  
कुंडौल से आए विजय बहादुर ने कहा कि पहली बार बीएड की प्रवेश परीक्षा दी। प्रश्नपत्र आसान लगे। इनको हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। एटा के हृदेश कुमार ने कहा कि प्रश्नपत्र मुझे आसान लगा। प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक आने की उम्मीद है। हिंदी व्याकरण के भी प्रश्न कठिन नहीं थे।

शांति से संपन्न हुई परीक्षा, कहीं से शिकायत नहीं मिली
विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आगरा और अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों में बीएड की प्रवेश परीक्षा शांति से संपन्न हो गई। कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली। दोनों मंडल के आठों जिलों में कुल 48,394 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 43147 शामिल हुए और 5247 अनुपस्थित रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें