बेवर वॉरियर्स टीम के बल्लेबाज दीपू ठाकुर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक समिति के पदाधि
- फोटो : बेवर वॉरियर्स टीम के बल्लेबाज दीपू ठाकुर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक समिति के पदाधिकारी।
भोगांव। रुई औद्योगिक संस्थान के खेल मैदान में चल रहे टीचर्स प्रीमियर लीग मैच में मंगलवार को बेवर वॉरियर्स और सुल्तानगंज अर्बन स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। बेवर वॉरियर्स ने मैच जीतकर अगले दौरे में प्रवेश लिया। बेवर के बल्लेबाज दीपू ठाकुर को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
बेवर वॉरियर्स के कप्तान विक्रम सिंह धाकरे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सुल्तानगंज अर्बन स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 145 रन बनाए। टीम की ओर से प्रशांत दीक्षित ने 36, प्रशांत कुमार ने 26, नीटू राजपूत 13 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेबर वॉरियर्स की टीम ने दस ओवरों में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। बेवर वॉरियर्स की ओर से दीपू ठाकुर ने 67, संदीप यादव 45, गगन राजपूत ने 18 रनों का योगदान दिया और लक्ष्य को दस ओवरों में ही हासिल कर अगले दौरे में प्रवेश लिया।
मैच में आंखों देखा हाल दीपचंद्र, विवेक राजपूत ने सुनाया। अंपायरिंग की भूमिका अमन राजपूत, रवि राजपूत ने निभाई। स्कोरिंग शिवांक पाल ने की। इस दौरान प्रवल प्रताप, राजू यादव, दीपांशु यादव, अंकुर यादव, नीतेश राजपूत, ललित राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।