Mathura News: मथुरा के थाना महावन पुलिस ने हनीट्रेप के माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने वाले युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6000 रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना मगोर्रा के कटेलिया निवासी सुखवीर व एक महिला को चंद्रावली मंदिर की तरफ जाने वाले रामनगर कट से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सुखवीर ने बताया कि वह पहले लोगों से दोस्ती करता है, फिर पार्टी के बहाने बुलाकर उन्हें नशीली पदार्थ खिला देता था।
इसके बाद नोएडा में रहने वाली महिला मित्र को बुलाकर उन लोगों के अश्लील वीडियो बना लेता था। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठते थे।
ऐसा ही एक मामला गत दिनों थाना महावन क्षेत्र में घटित हुआ। एक युवक ने दोस्ती के बाद सुखवीर को अपने घर बुला लिया। इस दौरान पीड़ित युवक के परिजन कहीं बाहर गये थे।