फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेंट सोसायटी में विकास शुल्क को लेकर विवाद, मामला थाने तक पहुंचा

Sun, 09 Sep 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अपार्टमेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

आगरा में खंदारी स्थित एमीनेंट अपार्टमेंट की रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी का विवाद खुलकर सामने आने लगा है। अधिक विकास शुल्क वसूलने का विरोध करने पर सोल कारोबारी विशाल मेहरा के साथ अभद्रता और हाथापाई की गई। इसका आरोप सोसायटी के अध्यक्ष और गुटका कारोबारी बृज मोहन तापड़िया पर लगाया गया। उनके खिलाफ थाना हरीपर्वत में गालीगलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट (एनसीआर) दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


एमीनेंट अपार्टमेंट में 60 फ्लैट हैं। ज्यादातर कारोबारी परिवार रहते हैं। सोसायटी द्वारा प्रत्येक निवासी से रखरखाव शुल्क के नाम पर चार हजार रुपये वसूल किए जाते हैं। इस तरह से प्रत्येक महीने सोसायटी को 2.40 लाख रुपये मिलते हैं। दो साल से विकास शुल्क के नाम पर 25 हजार रुपये सालाना भी लिए जा रहे हैं। 
विशाल मेहरा की सिकंदरा में सोल फैक्ट्री है। उन्होंने पुलिस को बताया कि इस बार विकास शुल्क को 50 हजार रुपये सालाना करने का फरमान जारी कर दिया गया है। रखरखाव कहीं नजर नहीं आता है। 
विज्ञापन


उन्होंने विकास शुल्क देने से मना कर दिया। बुधवार को उनकी बिजली काट दी गई। वह बृजमोहन तापड़िया के पास शिकायत लेकर पहुंचे। इस पर उनसे बदसलूकी और हाथापाई की। इस मामले में डीआईजी से शिकायत की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। थाना हरीपर्वत में बृजमोहन तापड़िया के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत महेश चंद्र गौतम ने बताया कि मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें