फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटा, भूखा-प्यासा रखा

Tue, 30 Apr 2024 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटा, भूखा-प्यासा रखा
विज्ञापन

गर्भवती होने पर पति ने पेट में लात मारी, जेठ पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया है। एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि अतिरिक्त दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता ने आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 2 दिसंबर 2020 को उसकी शादी हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। ननद का प्रेमी भी साथ में कार की मांग करने लगा। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसे पीटा जाता और भूखा प्यासा रखा जाने लगा। गर्मी में ससुरालीजन उसे पंखा नहीं चलाने देते थे। सर्दी के मौसम में चप्पल और कपड़े पहनने से रोक दिया जाता। दिसंबर 2021 में वह गर्भवती हुई तो पति ने कहा कि वह दूसरी शादी करना चाहता है। उसके पेट में लात मार दी। अस्पताल ले जाकर गर्भपात की दवा दिला दी। उसका गर्भपात करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 अप्रैल 2024 को पंचायत हुई तब भी ससुरालीजन नहीं माने। उसे गांव के बाहर चौपाल में रखा जाता है, मायके वाले उसे राशन दे जाते हैं। ननद का प्रेमी और जेठ उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश कर चुके हैं। न्यायालय में ससुरालीजन ने विदा कराने का झूठा दावा दायर किया है। जबकि वह तो ससुराल में ही रहती है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें