फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति के सिर पर हुआ खून सवार...लाठी से पीटकर पत्नी का कत्ल, गुस्सा शांत न हुआ तो तीन बच्चों को किया लहूलुहान

Tue, 30 Apr 2024 05:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

Firozabad Crime: पति के सिर इस तरह खून सवार हुआ कि पहले लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद भी गुस्सा शांत न हुआ तो तीनों बच्चों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बमुश्किल बच्चों को बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो और जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पति ने लाठी से पीट-पीटकर कर पत्नी की हत्या कर दी। इस दौरा उसने तीनों बच्चों पर भी हमल कर उन्हें घायल कर दिया। चीख पुकार सुन आए पड़ोसियों ने बच्चों को बचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन



ये घटना थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव गड़िया नायन की है। बताया गया है कि यहां के रहने वाले सुरेश द्वारा अपनी पत्नी रीमा के सिर पर लाठी से जानलेवा हमला कर दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस दौरान दो बेटी पल्लवी और सोनम के साथ छह माह के मासूम बेटे पर भी वार किए। हमले में तीनों बच्चे घायल हो गए। 

सूचना मिलने पर सीओ सिरसागंज अरुण कुमार चौरसिया और प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज बैजनाथ सिंह  पुलिस टीम और फील्ड यूनिट की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रीमा का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेने के साथ ही बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें