फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हो रहा बीट पुलिसिंग का पायलट प्रोजेक्ट, लगेगा अपराध पर अंकुश

Tue, 15 Aug 2023 08:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोतवाली सर्किल में आज से शुरू बीट पुलिसिंग का पायलट प्रोजेक्ट। ये  प्रोजेक्ट पुलिस और जनता के बीच संवाद स्थापित करने में मददगार होगा। 
 
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त कार्यालय, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस और जनता के बीच संवाद स्थापित करने के लिए बीट पुलिसिंग का पायलट प्रोजेक्ट कोतवाली क्षेत्र में शुरू किया जा रहा है। इसके बाद बीट पुलिसिंग को आगरा कमिश्नरेट में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सिविल सोसायटी आफ आगरा के सदस्यों ने सोमवार को पुलिस उपायुक्त नगर सूरज राय से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस उपायुक्त ने कहा कि सभी बीट अफसर के पास एप बेस्ड डिवाइस हैं। उनका उपयोग बीट पुलिसिंग में किया जाएगा। पर्यटन आगरा के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें और सुधार किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन थाना में संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। 

सिविल सोसायटी आफ आगरा ने भी बीट पुलिसिंग पर अपना दृष्टिकोण रखा। कहा गया कि बीट प्रभारी की जानकारी क्षेत्रीय जनता को होनी चाहिए। क्षेत्रीय पार्षद को भी बीट प्रणाली में समाहित किया जाएगा। बैठक में अनिल शर्मा, ग्रुप कैप्टन डा. जय पाल सिंह चौहान, के एन अग्निहोत्री, असलम सलीमी, सुदेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें