फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: बकाया वसूली के लिए गई थी टीम, बिजली कनेक्शन जैसे ही काटे; पड़ गए खुद की जान के लाले

Thu, 30 Mar 2023 06:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन विच्छेदन करने की गई टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। बिजली विभाग की टीम के वहां से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन
कनेक्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सिढ़पुरा में विद्युत निगम की टीम राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन विच्छेदन करने पहुंची। ये टीम कनेक्शन काट रही थी, तभी लोगों ने हमला कर दिया। मामले में निगम के अवर अभियंता ने 11 नामदज व 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यहां का है मामला 

सिढ़पुरा के मोहल्ला इंद्रानगर धुमरी रोड पर विद्युत निगम की टीम के द्वारा बकाएदारों से राजस्व वसूली की जा रही थी। विद्युत चोरी और बिल बकाएदारों के कनेक्शन टीम के द्वारा विच्छेदित किए जाने की कार्रवाई की गई। इसी दौरान मोहल्ला निवासी हरिशंकर के यहां टीम पहुंची। उनके कनेक्शन पर 10 हजार से अधिक का बकाया था। उनके विद्युत कनेक्शन को जब टीम के द्वारा विच्छेदित किया जा रहा था तभी टीम पर वहां मौजूद लोगों ने हमला कर दिया। टीम में शामिल विद्युत कर्मी बमुश्किल मौके से भाग कर बचें।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: शादी के तीन साल बाद पति हुआ लालची, अवसाद में है शिक्षिका, बोली- जीने की इच्छा हो चुकी है खत्म

इनके खिलाफ दी तहरीर 

अवर अभियंता पंकज कसौंधन ने मामले में राजेश, हरिशंकर, डिपंल, संदीप, चेतन, आनंद, धनसु, आशीष, विकास, विनोद एवं 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। मामले की जानकारी देते हुए  सिढ़पुरा थाना प्रभारी गोविंद बल्ल्भ शर्मा ने बताया कि अवर अवर अभियंता की तहरीर के अधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें