फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: सड़क दुर्घटना में साले की मौत, जीजा की हालत गंभीर; पैदल जाते समय हुआ हादसा

Thu, 30 Mar 2023 05:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जैथरा में रात के समय पैदल जा रहे जीजा-साले को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटना में साले की मौत हो गई, जबिक जीजा गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जैथरा क्षेत्र में बुधवार की रात पैदल जा रहे जीजा-साले को वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज लाते समय साले ने दम तोड़ दिया। दोनों भागवत कथा के आयोजनों में वाद्य यंत्र बजाने का काम करते हैं।

यहां की है घटना 

कस्बा धुमरी निवासी विनोद कुमार (30) की मौत हुई है, जबकि इसका बहनोई उमेश चंद्र घायल हुआ है। मृतक के चचेरे भाई कुलदीप कुमार ने बताया कि अलीगंज क्षेत्र स्थित गांव अंगरैया में भागवत कथा का समापन बुधवार को हुआ था। वहां से रात करीब 9 बजे दोनों पैदल घर लौट रहे थे। तभी गांव परौली और नगला वीरी के बीच किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: शादी के तीन साल बाद पति हुआ लालची, अवसाद में है शिक्षिका, बोली- जीने की इच्छा हो चुकी है खत्म

जीजा की हालत भी है नाजुक 

घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा लेकर पहुंचे। यहां हालत नाजुक होने के चलते मेडिकल कॉलेज भेज दिया। बताया कि रास्ते में ही विनोद की मौत हो गई। जबकि घायल बहनोई उमेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से आगरा रेफर किया गया है। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हुई है। जबकि दूसरा घायल है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

ऑटो पलटने से मां-बेटी घायल

कोतवाली नगर क्षेत्र में सहावर रोड स्थित शीतलपुर ब्लॉक कार्यालय के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1 बजे ऑटो पलट गया। इसमें बैठी आशिया व इसकी पुत्री अहयान निवासी बोदला जिला आगरा घायल हो गए। जबकि अन्य हादसे में राजू व अनूप कुमार निवासी मानपुर थाना कोतवाली देहात घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें