फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सनातन धर्म के लिए जागरूक हों

Sat, 07 Oct 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन धर्म के लिए जागरूक हों
विज्ञापन


-शौर्य यात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शौर्य यात्रा की सफलता के लिए तैयारियों की एक बैठक शनिवार को खरपरी रोड स्थित विश्व हिंदू परिषद के शिविर कार्यालय पर हुई। विहिप जिलाध्यक्ष सुमित चौहान ने कहा कि 9 अक्तूबर को शिव पैलेस पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा निकाली जा रही शौर्य यात्रा आ रही है। यात्रा घिरोर होते हुए मैनपुरी पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि मैनपुरी शहर में भी यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर क्षेत्र में प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की जा रही है। सभी सनातनी हिंदू इस शौर्य यात्रा में शामिल हों। एकजुटता का परिचय दें। 9 अक्तूबर को अपनी ताकत का अहसास कराएं। यात्रा की सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में सिद्धनाथ पांडेय, अजय पांडेय, संदीप पचौरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


किशनी में शौर्य जागरण यात्रा के लिए हिंदूवादी नेताओं ने शनिवार को किशनी सहित देहात में संपर्क किया। लोगों को बताया कि शौर्य यात्रा 9 अक्तूबर को मैनपुरी पहुंचेगी। हिंदूवादी लोग मैनपुरी में शौर्य यात्रा में जरूर शामिल हों।
विज्ञापन

ग्राम शमशेरगंज, कुरसंडा, नगला कले, कुतुपुर, नगला कले, नगला गवे, फरेंजी, जटपुरा, हरचंद्रपुर, बसैत, लैगांव, अरसारा, मनिगांव में अरुण कुमार मिश्रा, विशेष दुबे, सुमित पांडेय, अनिरुद्ध तिवारी, राजेश पाठक, विजय वाल्मीकि, रतनेश जाटव ने संपर्क किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें