फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भूमि संबंधी विवादों को लंबित न रखें

Sat, 07 Oct 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि संबंधी विवादों को लंबित न रखें
विज्ञापन


डीएम ने तहसील घिरोर में शिकायतें सुनीं

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। तहसील घिरोर में शनिवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। अधिकारियों से कहा कि भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों को किसी भी दशा में लंबित न रखा जाए। तत्काल पुलिस, राजस्व की टीम गठित कर मौके पर भेज कर समस्या का निदान कराया जाए। भूमि की पैमाइश करते समय, अवैध कब्जे हटाते समय जीपीएस से फोटो लिए जाएं।

डीएम से 56 लोगों ने शिकायतें कीं। नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। लखई निवासी जयवीर सिंह ने विद्युत बिल को संशोधित कराने, मानिकपुर निवासी ओम प्रकाश यादव, राधेश्याम यादव ने दाखिल खारिज कराने, ढकरई निवासी रामसिंह ने परिवार रजिस्टर में गलत नाम को सही कराने, खेरिया निवासी ऋषिपाल ने जमीन से कब्जे को हटवाने, नगला भजन निवासी रामवीर सिंह ने ग्राम पंचायत समाज से अपात्र को आवास योजना में लाभांवित कराने, जोगराजपुर निवासी रामकिशन ने चकरोड से कब्जा हटवाने की मांग की। एसपी विनोद कुमार ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना। उप जिलाधिकारी घिरोर राजकुमार, डिप्टी कलेक्टर राम नारायण, सैयद सानिया सोनम एजाज, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी विजयपाल, कार्यक्रम अधिकारी सुप्रिया गुप्ता, कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप, पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन





शिकायतों का समय से निस्तारण करें

मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को शिविर कार्यालय पर शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को अकारण लंबित न रखा जाए। सक्षम स्तर से शिकायत का संज्ञान लेकर निस्तारित किया जाए। लाभार्थीपरक, जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे। दबंगई, गुंडई, शासकीय कार्य में व्यवधान डालने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। सरकारी भूमि से अभियान चलाकर कब्जे हटवाए जाएं।
विज्ञापन

खरगजीत नगर निवासी शेखर प्रताप सिंह ने सहायक अध्यापिका हिमानी चौहान की बीएलओ की तैनाती निरस्त कराने, मोहल्ला काजी निवासी रामप्रकाश ने मरघट की भूमि से कब्जा हटवाने की मांग की। राशिद, गुड्डू, नईम, शाहनवाज ने हथठेल लगाने की अनुमति दिलाने की मांग की। उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन संजय वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें