फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विवि ने गजब ही कर डाला: परीक्षा दी, फिर भी रिजल्ट में अनुपस्थित, मुसीबत में पड़ गए बीबीए के छात्र

Thu, 23 Jul 2026 11:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीबीए द्वितीय वर्ष के चौथे सेमेस्टर के परिणाम में कई विद्यार्थियों को परीक्षा देने के बावजूद अनुपस्थित दिखाया गया है। छात्रों ने रिजल्ट में सुधार की मांग की है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन के बाद जांच कर सुधार का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने मंगलवार देर शाम बीबीए द्वितीय वर्ष के चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया। रिजल्ट में कई विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के बावजूद अनुपस्थित दर्शाया गया है। वहीं, कुछ विद्यार्थियों के एक या अधिक विषयों में बैक आई है। छात्रों ने रिजल्ट में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: चंबल में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माफियाओं को हिरासत में लेने के निर्देश, कहा- कोई सहानुभूति नहीं


सेंट जोंस कॉलेज के बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र लकी अग्रवाल ने बताया कि कई विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, लेकिन रिजल्ट में उन्हें अनुपस्थित दर्शाया गया है। मेरे खुद के रिजल्ट में एक पेपर में बैक लगा दी, जब कि बीबीए फर्स्ट ईयर के प्रथम सेमेस्टर में टॉप किया था और सेकेंड सेमेस्टर अच्छा प्रदर्शन रहा। छात्र वरुण ने कहा कि परीक्षा देने के बाद अनुपस्थित दर्शाए जाने से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। वहीं, निशांत ने बताया कि मैंने पेपर दिया उसके बावजूद एक विषय में अनुपस्थित दिखा फेल कर दिया। विश्वविद्यालय को ऐसे मामलों की जांच कराकर जल्द रिजल्ट में सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: साली की सगाई भी न देख सका जीजा, समारोह के दौरान हुआ ऐसा कांड; चली गई आंखों की रोशनी


परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश ने बताया कि कई बार विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका पर रोल नंबर सही तरीके से अंकित नहीं करते हैं। इस कारण रिजल्ट में उन्हें अनुपस्थित दर्शाया जा सकता है। ऐसे विद्यार्थी विश्वविद्यालय में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की जांच के बाद आवश्यक सुधार करा दिया जाता है।

ये भी पढ़ें -   UP: 26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर सीएम योगी; 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें