फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना तीर...उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, आंवल नवमी पर बटेश्वर लोक मेला शुरू

Tue, 05 Nov 2019 01:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पशु मेला संपन्न होने के बाद अब बटेश्वर तीर्थ में आंवल नवमी पर मंगलवार को लोक मेले का आगाज हो गया है। मेले के साथ यमुना किनारे 101 शिव मंदिर शृंखला के घाट चमकने लगे हैं। 
विज्ञापन


यमुना घाटों पर प्रकाश के अलावा नदी किनारे बैरीकेडिंग कराई गई है। सुरक्षा के लिहाज से पीएसी के गोताखोर मोटरबोट के साथ पहुंच गए हैं। पुलिस चौकी भी गठित हो गई है। 

देवोत्थान एकादशी पर साधु संत महामंडलेश्वर बाबा बालक दास के नेतृत्व में शाही स्नान करेंगे। विभिन्न संप्रदायों के साधु संतों के अखाडे़ सज गए हैं। धार्मिक आयोजनों के साथ ही भंडारों का दौर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में छाई रौनक

दुकान आवंटन के साथ ही बाजारों में रौनक छाने लगी है। मनोरंजन के साधनों से लेकर रोजमर्रा के जीवन में उपयोग आने वाले सामान की दुकानें भी सज गई हैं। कंघी बाजार, हींग बाजार, पत्थर बाजार, कंबल बाजार, खजला बाजार आदि में दुकानें लग गई है। 

मेला कोतवाल बीआर दीक्षित ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से लोक मेले के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यातायात, आंसू गैस, अग्निशमन, घुड़सवार और तैराक पुलिस का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें