फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं बच पाएंगे यातायात नियम तोड़ने वाले, 'तीसरी आंख' से कटेगा चालान

Tue, 05 Nov 2019 12:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कंट्रोल रुम में सीसीटीवी कैमरों के संचालन की व्यवस्था को देखते एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो अब 'तीसरी आंख' से बच नहीं पाएंगे। शहर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी शुरू हो गई है। एमजी रोड के पांच चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों से भी यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान काटे जाएंगे। स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए कैमरों के ट्रायल के बाद मंगलवार से चालान काटने की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन


नगर निगम में बने स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम में सोमवार को एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार पहुंचे। उन्होंने चालान काटने की व्यवस्था को चेक किया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत शहर में 256 कैमरे लगाए गए हैं। 

इनमें से एमजी रोड के सूरसदन, हरीपर्वत, सेंट जोंस, कलक्ट्रेट और साईं की तकिया चौराहे पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। इसके बाद 20 वाहन चालकों के यातायात नियम तोड़ने पर चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुचारू रूप से शुरू हुई व्यवस्था

अब यह व्यवस्था मंगलवार सुचारु रूप से रहेगी। कैमरों की मदद से वाहनों की नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, रेड और ग्रीन लाइट उल्लंघन, जेब्रा लाइन उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की पहचान की जाएगी। 

इसके बाद कंट्रोल रूम में मौजूद पुलिसकर्मी वाहन चालक का चालान काटेंगे। ई चालान का मैसेज वाहन स्वामी के पास जाएगा। इसे डाक से घर पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही अपराधी भी पुलिस की निगरानी में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें