बेवर के तरावादेव टोल प्लाजा पर धरना देते किसान नेता।
- फोटो : बेवर के तरावादेव टोल प्लाजा पर धरना देते किसान नेता।
बेवर। जीटी रोड हाईवे के तरावा देव टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर बागपत के किसान और टोल कर्मियों के बीच बुधवार तड़के पांच बजे विवाद हो गया। किसान नेता होने के गाड़ी को फ्री निकलवाने की कोशिश की। टोल कर्मियों से विवाद होने पर टोल बैरियर को तोड़ दिया। इसके बाद कुछ किसान नेता भी पहुंच गए। करीब आधा घंटे तक दोनों पक्षों में विवाद हुआ। बागपत के किसान नेता ने गाड़ी का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया। पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारी राहुल चौधरी अपने काम से कानपुर जा रहे थे। तरावा देवा टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों से गाड़ी को फ्री निकलाने को कहा। टोल कर्मियों ने मना किया। कुछ देर हुई बहस के बाद गाड़ी से बैरियर तोड़ दिया। इसके बाद भाकियू टिकैत जिला अध्यक्ष मुकेश यादव सूचना पर कई नेताओं के साथ पहुंचे। करीब आधे घंटे तक टोल को दोनों तरफ से फ्री करा दिया।
टोल प्लाजा मैनेजर विजय सिंह चौहान व भाकियू टिकैत के पदाधिकारियो के बीच पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने वार्ता हुई। गाड़ी में हुए नुकसान को ठीक करने पर सहमति बनने के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।