फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर बरेली के युवक ने की छात्रा से शर्मनाक हरकत, अब दे रहा है ये धमकियां

Sat, 26 May 2018 10:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कोसीकलां (मथुरा)
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा जिले के कोसीकलां क्षेत्र में छात्रा को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने एक नामजद युवक सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार्रवाई न होने पर छात्रा ने आत्महत्या की धमकी दी है। 
विज्ञापन

 
छात्रा ने बरेली जिले के एक युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो खींचने का आरोप लगाया है। अब उक्त युवक फोटो वायरल करने की धमकी देकर प्रताड़ित कर रहा है। जिससे छात्रा बेहद परेशान है। 

पीड़िता के अनुसार वो पिछले वर्ष बीकॉम की परीक्षा देने बरेली गई थी। उसी दौरान एक दिन बरेली के हाफीसगंज में रहने वाले युवक नितिन उर्फ उमेश ने उसे घर छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि नितिन ने रास्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर अपने एक अन्य साथी की मदद से उसके अश्लील फोटो खींच लिए। जिन्हें दिखाकर ब्लैक मेलकर उसे अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर जबरन शादी का दबाव बनाता है। 

युवक उक्त फोटो को फेसबुक एवं व्हाट्सअप पर दिखाकर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। छात्रा का कहना था कि यदि युवक के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वो आत्महत्या करने को विवश होगी। 

प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर युवक नितिन एवं उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें