फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा जेल से भेजा गया बीजेपी विधायक को धमकी भरा पत्र, पांच लाख दो वरना...

Sat, 26 May 2018 08:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
बीजेपी विधायक को मिला धमकी भरा पत्र
विज्ञापन
यूपी में बीजेपी विधायकों को धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब कासगंज सदर से बीजेपी विधायक देवेंद्र राजपूत को धमकी दी गई। उनको इटावा जेल से धमकी भरा पत्र भेजा गया। 
विज्ञापन


धमकी देने वाले ने बीजेपी विधायक से पांच लाख रुपए की चौथ मांगी। चौथ न देने पर उनके बेटे को अगवा कर जान से मार देने और विधायक को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। 

इस मामले में विधायक ने शनिवार को कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस को धमकी भरा पत्र भी सौंपा गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी विधायक का कहना है कि यह किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा हो सकता है। उन्हें इटावा जेल से किसी गुड्डू पुत्र जयवीर के
निवासी गुलाबी नगला ने यह धमकी भरा पत्र भेजा है।  

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधायक व उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई है। बता दें कि हाल में कई बीजेपी विधायकों को धमकी मिल चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें