मैनपुरी। जिला बार एसोसिएशन का 14 नवंबर को होने वाला वार्षिक चुनाव बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने निरस्त कर दिया है। इस संबंध में बार काउंसिल के सचिव ने मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी महेश सिंह चौहान ने चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था। 14 नंवबर को मतदान होना था। 12 नवंबर को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। निवर्तमान अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह यादव ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में शिकायत करके बताया कि मॉडल वायलॉज का उल्लंघन करके केवल तीन दिन में चुनाव कार्यक्रम पूरा किया जा रहा है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव ने चुनाव को निरस्त करके इसकी सूचना मुख्य चुनाव अधिकारी सहित जिलाधिकारी और जिला जज को भी भेजी है।