फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश अध्यक्ष, सुरेंद्र चुने गए सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बार एसोसिएशन के संपन्न हुए चुनाव की शुक्रवार को मतगणना संपन्न हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर कैलाश चंद्र राजपूत और सचिव पद पर सुुरेंद्र कुमार शर्मा को निर्वाचित घोषित किए गया। अधिवक्ताओं ने विजेता पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी अध्यक्ष चुनाव आयुक्त गुरु दयाल सिंह यादव, कमेटी सदस्य शारदा प्रसाद सक्सेना, वीरेंद्र किशोर मिश्रा की देखरेख में हुआ। अध्यक्ष पद पर कैलाश चंद्र राजपूत ने 200 वोट प्राप्त कर 82 मतों से चुनाव जीत लिया। जबकि मोरध्वज वर्मा को 118 वोट मिले। जबकि पांच वोट निरस्त हो गए। सचिव पद पर सुरेंद्र कुमार शर्मा और हेम सिंह के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला सुरेंद्र कुमार शर्मा को 154 और हेम सिंह को 152 वोट मिले। वहीं, विनोद कुमार को 16 वोट मिले। एक वोट निरस्त हो गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थक अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ता प्रेम चंद्र मिश्रा, सुशील प्रकाश गोयल, रूप किशोर चांडक, सुशील चंद्र उपाध्याय, उपेंद्र कुमार मिश्रा, मयंक मिश्रा, केशव उपाध्याय, मुस्तफा कामिल, आलोक सोलंकी, अशोक कुमार वर्मा, अभिषेक शर्मा, केशव मिश्रा, अंजुम राहत, राजीव वशिष्ठ, सतेंद्र पाल सिंह बैस, सौदान सिंह, सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, निशांत कामिल, रमेश चंद्र गोला, मानिक चंद्र, अनिल कुमार मिश्रा, राकेश गुप्ता, विनेश शर्मा ने जीत पर हर्ष जताते हुए स्वगात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें