फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीएम को बताई जाएगी कांच-चूड़ी श्रमिकों की वेदना

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! श्रमिक नेता रामदास मानव द्वारा गांधी पार्क मैदान से लखनऊ के लिए साइकिल यात्रा शुभारं? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सात सूत्री समस्याओं के निराकरण के लिए कांच और चूड़ी मजदूर सभा का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को साइकिलों से लखनऊ के लिए रवाना हो गया। मजदूर सभा के सचिव और श्रमिक नेता रामदास मानव के नेतृत्व में लखनऊ जा रही साइकिल यात्रा का रवाना होने से पूर्व सैकड़ों कांच चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों ने गांधी पार्क में जोरदार स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल 23 नवंबर को उपश्रमायुक्त कार्यालय कानपुर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं सात सूत्री मांग पत्र सौंपेगा। इसके बाद 25 नवंबर को मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर कांच-चूड़ी श्रमिकों की वेदना बताएगा।
विज्ञापन

कांच व चूड़ी श्रमिक विगत 21 मई 2021 को जारी शासनादेश के अनुसार तीन हजार रुपये प्रति सैकड़ा तोड़े के हिसाब से मेहनताना मांग रहे हैं। मजदूर सभा का आरोप है कि सेवायोजक जुड़ाई श्रमिकों को संशोधित दरों के अनुसार मेहनताने का भुगतान नहीं कर रहे हैं। स्थानीय श्रम विभाग मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऐसे में श्रमिक नेता मुख्यमंत्री और उपश्रमायुक्त को सात सूत्री ज्ञापन देकर चूड़ी जुड़ाई का कार्य कारखानों में ही कराने, शासनादेश का उल्लघंन करने वाले सेवायोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और मेहनताने का भुगतान बैंक खाता के माध्यम से कराने जैसी प्रमुुख मांगें उठाएंगे।
----
स्वागत के बाद रवाना हुआ प्रतिनिधिमंडल
श्रमिक नेता रामदास मानव, हाकिम सिंह निम्बोरिया, विनोद कुमार प्रजापति, अमोल शंखवार और पूरनचंद लखनऊ जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। इन सभी पांच साइकिल यात्रियों का गांधी पार्क पर सैकडों जुड़ाई श्रमिकों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा के शुभारंभ पर श्रमिकों ने गांधीजी, राममनोहर लोहिया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, पंडित बनारसी दास चतुर्वेदी, कर्पूरी ठाकुर और विवेकानंद जी सहित जैन मंदिर तिराहे पहुंचकर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें