फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावनः बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदला, पढ़िए पट खुलने से लेकर आरती की जानकारी

Tue, 29 Oct 2019 05:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठा. बांकेबिहारी मंदिर में भगवान के दर्शन और आरतियों के समय में मंगलवार से परिवर्तन किया जाएगा। ठा. बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि शीतकालीन समय के अनुसार 29 अक्तूबर से मंदिर के सुबह 8.45 से एक बजे तक पट खुलेंगे। सुबह 8.55 पर श्रृंगार आरती, दोपहर 12.55 बजे राजभोग आरती की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तस्वीरें: गोवर्धन पूजा को उमड़ा श्रद्घालुओं का सैलाब, दूध-दही की मटकी से लगाया आराध्य को भोग

शाम को 4.30 बजे से दोबारा दर्शन के लिए पट खुलेंगे। 7.30 बजे शयन भोग आएगा। इसके बाद आठ से ठा. बांकेबिहारी भक्तों को दर्शन देंगे। 8.25 बजे शयन भोग आरती के दर्शन भक्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गोवर्धन पूजा: ब्रज में उमड़ा आस्था का सैलाब, गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर हरिनाम संकीर्तन की गूंज

दीपावली पर ठाकुर राधावल्लभ ने खेली चौसर
दीपावली पर ठा. राधावल्लभ मंदिर में सिर पर ताज और लाल रंग की पोशाक धारण कर चांदी की हठरी में विराजमान होकर ठाकुरजी ने चौसर खेली। वर्ष में एक बार होने वाले इस विशेष दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर ठा. राधावल्लभ मंदिर को रंग बिरंगी विद्युत झालरों और फूल मालाओं से सजाया गया। इस अवसर पर ठा. महाराज को गोस्वामियों ने लाल रंग की पोशाक धारण कराई।

शाम ढलते ही सेवायतों द्वारा ठाकुरजी के समक्ष चौसर सजाई। सेवायतों ने प्रतीकात्मक चौसर खेलकर मंदिर की प्राचीन पंरपरा का निवर्हन किया। मंदिर के सेवायत चंदन गोस्वामी ने बताया कि प्रिया प्रियतम अपनी सखियों के साथ निकुंज में चौसर खेला करता थे। वहीं परंपरा आज भी ठा. राधावल्लभ मंदिर में निर्वाह की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें