फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी दूसरे दिन भी रहे हड़ताल पर

विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित बंद पंजाब नेशनल बैंक से वापस लौटते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। ऑल इंडिया बैंक इंप्लॉइज एसोसिएशन के बैनर तले दूसरे दिन मंगलवार को भी बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण जिले में दस करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। कुछ बैंकों में कामकाज रोज की तरह हुआ। लोगों को कैश के लिए परेशान होना पड़ा। जिन एटीएम में कैश था, वहां भीड़भाड़ लगी रही।
विज्ञापन

ऑल इंडिया बैंक इंप्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) ने मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल का एलान किया था। हड़ताल के दूसरे दिन इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक आदि में कामकाज बंद रहा। एआईबीईए के बैनर तले कर्मचारियों ने भांवत चौराहे के पास स्थित इंडियन बैंक पर धरना दिया। धरने के दौरान विनय कुमार, नवनीत गौतम, मनोज, आकाश मिश्रा, राहुल प्रताप, राजकुमार, राजीव चौहान, अभिषेक शाक्य, मोहममद साजिद, रामनरायन शर्मा, महाराज सिंह आदि मौजूद रहे।
एसबीआई में रही भीड़
-हड़ताल में भारतीय स्टेट बैंक शामिल नहीं रही। यहां अन्य दिनों की तरह ही कामकाज हुआ। मुख्य शाखा में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। ग्रामीण क्षेत्रों की शाखाओं में भी सामान्य तरीके से कामकाज हुआ।
विज्ञापन

एटीएम पर रही भीड़भाड़
हड़ताल में शामिल बैंकों के एटीएम में कैश की किल्लत रही। कई एटीएम में नो कैश के बोर्ड नजर आए। एसबीआई सहित प्राइवेट बैंकों के एटीएम खुले। इस पर लोगों की लाइनें लगी रहीं। दोपहर बाद अधिकांश एटीएम में कैश खत्म हो गया। इससे लोगों को परेशान देखा गया।
विज्ञापन

हड़ताल में शामिल बैंकों में दूसरे दिन भी कामकाज प्रभावित रहा है। इस कारण करीब दस करोड़ रुपये कैश का दूसरे दिन भी लेनदेन प्रभावित रहा।
अनिल प्रकाश तिवारी, अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें