कैशियर अचल सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महेश, डूड़ीपुरा गांव के निवासी ग्राहक पातीराम, ब्रजेश कुमार और महेश को उनके साथ ही उनके केबिन में बंद कर दिया। इसके बाद केबिन पर गोली मारी। यह शीशे में लगी। इसके बाद कैश लूट लिया और भाग गए।
शक: राजाखेड़ा के हो सकते हैं बदमाश
बैंक के सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। पुलिस ने बदमाशों की पहचान हो जाने का दावा किया है। ये धौलपुर के राजाखेड़ा के बताए जा रहे हैं। मौकेपर पहुंचे आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने बताया कि एक टीम धौलपुर भेजी गई है। बदमाशों की बाइक का नंबर भी मिल गया है। कुल पांच टीमें गठित की गई है। घटनास्थल से राजस्थान की सीमा एक किमी पर ही है।
साजिश: कैश जमा होते ही आ गए बदमाश
लूटा गया कैश वारदात से कुछ ही देर पहले जमा कराया गया था। डूड़ीपुरा गांव के महेश और उनके भाई ब्रजेश ने साढ़े पंाच लाख रुपये और पातीराम ने डेढ़ लाख रुपये जमा कराए थे। इनके अलावा एक लाख और लूटा गया है। बदमाश बैंक में 15 मिनट रहे।
बीत वर्ष दिसंबर में इंडियन ओवरसीज बैंक में डाली गई थी डकैती
बीते वर्ष 15 दिसंबर को थाना सदर क्षेत्र के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में 56.94 लाख रुपये की डकैती डाली गई थी। वारदात के बाद बदमाश रोहता गांव होते हुए भाग गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा तो इसमें बदमाश नजर आ गए थे। इसी सुराग से पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई। इस डकैती कांड के कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।