फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: कारोबारी ने दिया 11151 रुपये का चेक, बैंक ने 10 गुना कर दिया भुगतान

Wed, 23 Nov 2022 04:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में  एक बैंक ने चेक की रकम से 10 गुना ज्यादा भुगतान कर दिया। जब खाताधारक को पता चला तो उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बैंक ने चेक की रकम का 10 गुना भुगतान कर दिया। जब खाताधारक ने शिकायत की तो गलती सुधारने के बजाए बैंक कर्मियों ने हाथ खड़े कर दिए। हालांकि बाद में बैंक मैनेजर ने खाते में भेजी गई अतिरिक्त राशि को वापस ले लिया गया है। उनका कहना है कि तकनीकी खामी के चलते ऐसा हुआ है। इसकी जांच कराई जाएगी।  

विज्ञापन


होलीगेट क्षेत्र के कारोबारी सुरेन्द्र कुमार ने 18 नवंबर 2022 को जीके कम्यूनिकेशन के नाम से 11 हजार 151 का चेक भुगतान के लिए दिया, लेकिन जब खाताधारक ने खाते की जांच की तो पता लगा। बैंक ने चेक की 11 हजार 151 रुपये रकम के बजाय एक लाख 11 हजार 151 की राशि चेक जमा करने वाले के खाते में ट्रांसफर कर दी। 

शिकायत लेकर जब खाताधारक ने डैंपियर नगर स्थित बैंक पहुंच कर संबंधित कर्मचारी से शिकायत की तो वह इस गलती को मानने तक तैयार नहीं हुआ। व्यापारी ने बताया कि बैंक कर्मी ने बजाए अपनी गलती मानने के  खुद उस व्यक्ति से बात करने के लिए कहा। इस संबंध में बैंक प्रबंधक संजय अग्रवाल ने बताया कि अतिरिक्त रकम वापस ले ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें