फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल देखने आया बांग्लादेशी पर्यटक लापता, तलाश में वृंदावन पहुंचा परिवार

Sat, 25 Aug 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा/आगरा
विज्ञापन
ताजमहल
विज्ञापन
बांग्लादेश से ताजमहल का दीदार करने आया पर्यटकों के दल का एक सदस्य 22 अगस्त को आगरा से लापता हो गया। लापता व्यक्ति की पत्नी ने आगरा में खोजबीन करने के बाद शुक्रवार को वृंदावन पुलिस से मदद मांगी है।
विज्ञापन


बांग्लादेश से 50 पर्यटकों का दल टूरिस्ट वीजा पर पिछले दिनों भारत आया था। यह दल 22 अगस्त को ताजमहल देखने के लिए आगरा पहुंचा। सभी लोगों ने ताज का दीदार किया और बाहर आ गए। 

ताजमहल के बाहर आने के कुछ देर बाद सुबोध विश्वास अचानक लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद उनका पता नहीं चला तो उनकी पत्नी मोनी माला विश्वास ने आगरा के पर्यटन थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। 
विज्ञापन

 

दो दिन बाद पहुंचे वृंदावन 

दो दिन आगरा में खोजन के बाद परिवार के लोग शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे। मोनी माला विश्वास ने बताया कि उनके पति सुबोध धार्मिक प्रवृत्ति के थे, इसीलिए उन्हें वृंदावन खोजने के लिए आए हैं।

इससे पहले आगरा में पर्यटन थाना पुलिस ने भी तलाश किया, लेकिन पर्यटक के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल सकी। पर्यटन थाना प्रभारी का कहना था कि पर्यटक को मथुरा जाना था। परिवार के लोग मथुरा चले गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें