फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का छज्जा बन गया मौत: दहलीज पर कदम रखते ही युवक के सिर पर गिरा मलबा, मौके पर ही चली गई जान

Sun, 01 Sep 2024 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के बेवर में एक युवक की मौत उस समय हो गई, जब वो घर में प्रवेश कर रहा था। उसके ऊपर मकान का छज्जा गिर गया, जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई थी।

 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के गांव गढ़िया घुटारा में शनिवार की शाम घर में जा रहे युवक पर छज्जा पलट गया। सिर में गहरी चोट लगने से युवक की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


बेवर क्षेत्र के गांव गढ़िया घुटारा निवासी देव कुमार शनिवार की देर शाम घर के अंदर जा रहा था। तभी अचानक मकान का छज्जा भर भराकर पलट गया। सिर में गहरी चोट लगने से देव गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजन का रो रो-कर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची है। रविवार को बेवर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें