फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि के 82 फीसदी छात्र-छात्राओं ने दोबारा परीक्षा का फार्म भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के विधि (बीएएलएलबी व एलएलबी) अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षा-2020 में शामिल हुए करीब 82 फीसदी छात्र-छात्राओं ने दोबारा (पुन:) परीक्षा का फॉर्म भरा है। इसमें से अधिकतर छात्र-छात्राएं मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए थे।
विज्ञापन

बीएएलएलबी और एलएलबी अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षा में 1100 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जनवरी के पहले हफ्ते में इनका परिणाम जारी हुआ। परिणाम देखने के बाद छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन कर दिया। परीक्षा की व्यवस्था और मूल्यांकन पर सवाल खड़े किए। आरोप लगाया कि परीक्षा में 95 फीसदी छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण हुए। मामले को परीक्षा समिति में रखकर दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। छात्रों की मांग पर यह भी तय किया गया है कि अंकतालिका पर दोबारा परीक्षा का उल्लेख नहीं किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोबारा परीक्षा के लिए 23 जनवरी को फॉर्म भरने की प्रक्रिया खोली। पहले आखिरी तारीख 28 जनवरी थी, इसे बढ़ाकर 30 जनवरी किया गया। इस अवधि में करीब 900 छात्र-छात्राओं ने दोबारा परीक्षा का फॉर्म भरा है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक विधि की दोबारा परीक्षा की तारीख इसी हफ्ते घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें