फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काैन हैं बाल योगी?: सड़क पर चलाई नाव, भाजपा विधायक से की अदावत; अब भगवा कपड़ों में थामा अखिलेश का हाथ

Sun, 15 Nov 2026 04:00 PM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में आयोजित सपा के दलित सम्मेलन में कई नए चेहरे शामिल हुए। इसमें सबसे अधिक चर्चा बाल योगी की रही। अब तक सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की समस्या उठाते रहे बाल योगी अब सियासी मैदान में उतर गए हैं।
विज्ञापन
सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ बाल योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी की ओर से आगरा में आयोजित दलित सम्मेलन में एक चेहरा चर्चा का केंद्र बन गया, वो हैं बाल योगी। भगवा कपड़ों में मंच पर पहुंचे बाल योगी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के सामने सपा की सदस्यता ली। इसके बाद मंच से सम्मेलन को संबोधित भी किया। आखिर ये बाल योगी काैन हैं, अब तक सोशल मीडिया पर जनसमस्याओं को उठाने वाले बाल योगी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के पीछे क्या मायने हैं, आइए जानते हैं?
विज्ञापन


कभी अस्पताल के बाहर महंगे इलाज और अधिक बिल को लेकर प्रदर्शन तो जलभराव के विरोध में सड़कों पर नाव चलाते हुए, बाल योगी के सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। वह लोगों की समस्याओं को उठाते रहे हैं। हाल ही में एक भाजपा विधायक के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद वह चर्चा में आ गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी टिप्पणी पर माफी मांगी थी। इसका वीडियो भी सामने आया था। वीडियो सामने आने के बाद  फिर से बाल योगी विधायक पर हमलावर हो गए थे। ये पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया था।

इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीति में उतरने का ऐलान किया था। विधानसभा चुनाव में ताल ठोंकने की बात कही थी। वह सोशल मीडिया पर राजनीति मुद़्दों को लगातार हवा दे रहे थे। इस बीच दलित सम्मेलन में उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने से राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को जोड़कर देखा जा रहा है। बाल योगी सपा से विधासनभा चुनाव में उतरने का दावा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें