फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद न्यूज: खेत में मिला मजदूर का शव, कोल्ड स्टोर में करता था काम; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 15 Nov 2026 03:46 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में फरिहा मार्ग पर खेत में कोल्ड स्टोर में काम करने वाले पल्लेदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में फरिहा-फिरोजाबाद मार्ग स्थित कस्बा कोटला के शंकर कोल्ड स्टोर के पास रविवार को खेत में एक मजदूर का शव मिला। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त सतीश राणा (26) पुत्र रविंद्र सिंह राणा, निवासी थारू किशोर, थाना सितारगंज, जिला ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। सतीश कोटला स्थित शंकर कोल्ड स्टोर में अन्य मजदूरों के साथ रहकर पल्लेदारी का काम करता था। पुलिस को अन्य कोल्ड श्रमिकों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात सतीश राणा घूमते हुए कोल्ड स्टोर के पीछे खेतों की तरफ चला गया था।

इसके बाद रविवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा हुआ मिला। सीओ टूंडला शेखर सेंगर ने बताया कि श्रमिकों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सतीश नशे का आदी था। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में और कैसे हुई, इसका वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से साफ हो सकेगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें