फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय शूटिंग में चमका बाह का रोहित, बधाइयों का तांता

विज्ञापन
मेमोरिलय शूटिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन
बाह। मध्य प्रदेश शूटिंग रेंज भोपाल में आयोजित 24 वीं कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरिलय शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर 610.7 अंक हासिल करने वाले बाह के उधन्नपुरा गांव के रोहित यादव ने प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में देश भर के निशानेबाजों के बीच अपनी चमक बिखेरने वाले रोहित यादव ने बताया कि उनका लक्ष्य विदेशी धरती पर देश का प्रतिनिधित्व करने का है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत एवं अनुशासन के साथ अभ्यास के दम पर शूटिंग में अपनी प्रतिभा को निखारने में जुटे हैं। प्रतियोगिता का प्रदर्शन भारतीय टीम में चयन के ट्रायल में ऊर्जा का काम करेगा। बाह के उधन्नपुरा गांव के किसान गजेंद्र सिंह यादव के बेटे रोहित यादव की शानदार उपलब्धि पर घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह, हृदय नरायन शर्मा, अरुण दुबे, राजेश यादव, मुकेश शर्मा आदि ने खुशी का इजहार कर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें