फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंद मिनट की बारिश में सड़कों पर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शुक्रवार की सुबह चंद मिनटों की बारिश में शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। एमजी रोड, फतेहाबाद रोड, नेशनल हाईवे, लोहामंडी-सेंट जोंस रोड, अर्जुन नगर, खेरिया मोड़, धनौली रोड, अलबतिया रोड, शंकरगढ़ पुलिया समेत कई जगह जलभराव हो गया। सुबह ऑफिस जाने वाले जलभराव से होकर निकले तो परेशान हो गए। लोगों ने नगर निगम से शिकायत की।
विज्ञापन

निगम ने जलभराव के लिए मेट्रो के निर्माण कार्यों को जिम्मेदार ठहराया है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार मेट्रो रेल परियोजना और सड़क निर्माण कार्यों के दौरान नाले-नालियों के क्षतिग्रस्त होने तथा जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने की वजह से कई स्थानों पर पानी भर गया। आरबीएस मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो ने दूसरे ड्रेन को ढक दिया, जिससे जलभराव हो गया। यहां सक्शन मशीन लगाई गई।
इसी तरह एमजी रोड पर फुटपाथ तोड़कर बनाई सड़क पर पानी भर गया। राजपुर डबल पेट्रोल पंप और सेंट जोंस चौराहे से लोहामंडी रोड पर भी जलभराव की समस्या सामने आई, जहां नगर निगम ने सक्शन मशीन लगाकर पानी निकाला। इसके अलावा ताजमहल मेट्रो स्टेशन, पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन पर पानी भरने पर सक्शन मशीन से पानी की निकासी कराई गई।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि शहर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए रात में तीन अतिरिक्त सक्शन मशीनें लगाई गईं, ताकि प्रमुख मार्गों से जल्द पानी निकाला जा सके।
नेशनल हाईवे पर पानी भरने पर नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने एनएचएआई और एमजी रोड पर जलभराव के लिए मेट्रो के अधिकारियाें को तलब किया है। उन्होंने अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार को निर्देश दिए कि सभी विभागों के साथ बैठक कर जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें