फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से बाह और किरावली में हजारों की क्षति

Sat, 19 Mar 2016 01:26 AM IST
आग से बाह और किरावली में हजारों की क्षति
विज्ञापन
आग से बाह और किरावली में हजारों की क्षति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 चित्राहाट के नगला इमली गांव में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से लगी आग से किसान की 10 बीघा रकबे की जौ की फसल जलकर नष्ट हो गई। बिजली विभाग के रवैये को लेकर गांव के लोगों में रोष व्याप्त है। वहीं, कमतरी में यमुना का बीहड़ भी सुलग रहा है। गांव के छोर पर ग्रामीणों ने आग बुझा दी है। किरावली में आग से तीन घरों में हजारों का सामान जल गया।
विज्ञापन

चित्राहाट के नगला इमली गांव में हाई टेन्शन लाइन के जर्जर तारों की चपेट में आकर किसान तरह झुलस गया था। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी लाइन ठीक नहीं हुई। नतीजतन शुक्रवार की सुबह राजेन्द्र सिंह की खलियान में रखी 10 बीघा रकबे की जौ की फसल लाइन में फाल्ट से निकली चिंगारी से जल गयी। जव तक गांव के लोग आग पर काबू पाते तक पूरी फसल नष्ट हो गयी। गांव के लोगों ने बिजली विभाग के रवैये को लेकर रोष व्यक्त किया है। वहीं, जैतपुर के कमतरी गांव में चौवेपुरा के नजदीक यमुना के बीहड़ में आग लग गयी। ग्रामीणों ने आग को गांव की ओर बढ़ने से रोक दिया लेकिन वन विभाग बेखबर बना हुआ है।
किरावली के गांव नगला खुशियाली में रामभरोसी लोधी समेत तीन लोगों की झोपड़ी में शुक्रवार दोपहर बाद आग लग गई। इससे घरेलू सामान, नगदी और गहने जल गए। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। रामभरोसी की पत्नी माया देवी ने बताया कि चांदी की तोड़िया, कन्दौनी के अलावा नगदी भी जल गई।
विज्ञापन

बरहन में नरेश कुमार जैन की इलैक्ट्रिकल सामान की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान दुकान और मकान में रखा लाखों का सामान जल गया। क्षेत्रीय विधायक डा. धर्मपाल सिंह और दिनेश यादव ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें