फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों की हत्या होती है तो क्यों न दूं भड़काऊ भाषण : कठेरिया

Sat, 19 Mar 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कठेर‌िया - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
 ‘महाघेराव’ में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया के पहुंचते ही युवाओं में जोश भर गया। न सिर्फ सपा और बसपा पर निशाने साधे, बल्कि पिछले दिनों भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाने वालों को भी चुनौती दे डाली। उन्होंने सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सीएम अखिलेश अभी बच्चे हैं, वह सरकार नहीं चला पा रहे। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती को दलित वोटरों का सौदागर बताया। कठेरिया ने कहा कि पूर्व में भाजपा ने ही मायावती को गेस्ट हाउसकांड में सपा के गुंडाराज से बचाया था, लेकिन वह दलितों की सौदागर निकलीं। पिछले दिनों जयपुर हाउस में हुई श्रद्धांजलि सभा में भड़काऊ भाषण देने के आरोप पर कठेरिया ने बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कहा कि अपने किसी की हत्या होती है तो भड़काऊ भाषण नहीं दूं क्या? सवाल उठाया कि पाकिस्तान में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं तो क्या अब हिंदुस्तान में भी वह असुरक्षित हैं।
विज्ञापन


सधे बोल, सीधा निशाना
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने इस बार अपने शब्दों का विशेष ध्यान रखा। जयपुर हाउस में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आग उगलने वाले वक्ताओं के सुर ‘महाघेराव’ में कुछ ठंडे थे। फिर चाहे वह केंद्रीय राज्यमंत्री कठेरिया हों, सांसद चौधरी बाबूलाल, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, पार्षद दल नेता कुंदनिका शर्मा, पूर्व विधायक डा. रामबाबू हरित जैसे तमाम नेता। आरएसएस के अशोक कुलश्रेष्ठ, केशव, विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राघवेंद्र, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दुबे, प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष अशोक राना, महानगर अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।  
जिले के जत्थे के साथ आए बाबूलाल
सांसद चौधरी बाबूलाल फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के लोगों को अपने साथ लेकर आए। वह कोठी मीना बाजार से वाल्मीकि वाटिका तक पैदल ही पहुंचे। जिलाध्यक्ष अशोक राना और ऋषि उपाध्याय भी अलग-अलग अपने-अपने समर्थकों को लेकर पहुंचे। इधर, पूर्व डिप्टी मेयर कमला नगर क्षेत्र से दर्जनभर वाहनों का काफिला लेकर पहुंचे। वहीं, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता भी बेलनगंज क्षेत्र के दर्जनों समर्थकों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें