त्वचा के मुताबिक कराएं मेकअप
उत्तर प्रदेश कांग्रेस होम्योपैथी साइंस कांग्रेस साेसाइटी के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद सारस्वत का कहना है कि केमिकलयुक्त रसायन और क्रीम के फेशियल, ब्लीच कराने से चेहरे की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचता है। ओपीडी में मेकअप और ब्लीच-फेशियल से एलर्जी और त्वचा के जल जाने के मरीज आ रहे हैं। युवतियां अधिक हैं, जिन्होंने अपनी सगे-संबंधियों की शादी के लिए मेकअप कराया था।
चेहरे पर दाने और चकत्ते बढ़े
केस एक: ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी 22 साल की युवती की बीते सप्ताह शादी हुई। इसके लिए एक सप्ताह में फेशियल और ब्लीच दोनों करा लिया। शादी वाले दिन गहरा मेकअप कराया। इससे चेहरा लाल पड़ गया, विदा होकर घर आई तो चेहरे पर दाने और चकत्ते तेजी से बढ़े। डॉक्टर से दवा लेने पर राहत हुई।
इलाज कराना पड़ा
केस दो: दयालबाग में 27 साल की महिला ने अपने भाई की शादी में गहरा मेकअप कराया। ब्लीच और फेशियल कराया। तीन दिन के लिए अलग-अलग मेकअप कराने से जलन और खुजली होने लगी। गाल और मस्तिष्क पर लाल दाने तेजी से उभर आए। हालत खराब होने पर डॉक्टर से इलाज कराना पड़ा।
ये भी पढ़ें -
Agra: स्वामीबाग नगर पंचायत में मतदान से पहले मतपत्र लीक, चुनाव की निष्पक्षता और गोपनीयता हुई तार-तार
इन बातों का रखें ख्याल:
- मेकअप में घटिया सामग्री के उपयोग से बचें।
- ब्लीच-फेशियल से जलन हो तो इसे न कराएं।
- ओवर और लंबे समय तक मेकअप से बचें।
- ठंडे पानी से चेहरे को दो-तीन बार धोएं।
- चेहरे पर ऐलोवेरा का लेप लगा सकते हैं।
- मुल्तानी मिट्टी के लेप से भी जलन में आराम।