फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में कोरोना संक्रमितों की समय से जांच हों, दी जाएं दवाएं- कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अलीगढ़ जोन के कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ कोरोना महामारी की रोकथाम और अस्पताल व क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्थाओं, संचारी रोगों के अभियान आदि की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोरोना संक्रमितों की समय से जांच की जाए और दवाएं दी जाएं। ताकि लोग जल्दी स्वस्थ हो सकें।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि संक्रमितों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सही रहे। सफाई में लापरवाही ना हो। इसके अलावा अन्य दिशा निर्देश दिए।
भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री कोरोना महामारी को लेकर बेहद गंभीर हैं। वह इस बीमारी के प्रारंभिक समय से ही पूरी ताकत के साथ जुटे हैं और अन्य राज्यों से बेहतर व्यवस्थाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन सेंटरों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की जरूरत है। बैठक में संचारी रोगों की रोकथाम पर भी विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

एंटी लार्वा दवाओं और हाइपोक्लोराइड के नियमित छिड़काव के निर्देश भी दिए। इस दौरान सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक पटियाली ममतेश शाक्य, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, एएसपी आदित्य वर्मा, सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, जिला पंचायतराज अधिकारी शहनाज अंसारी, बीएसए अंजली अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें