फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस हादसा: पता चल गया... कहां है एक लाख का इनामी और भगदड़ का मुख्य आरोपी मधुकर, बाबा के वकील ने किया खुलासा

Fri, 05 Jul 2024 02:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा

सार

हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी एक लाख के इनामी मधुकर का पता चल गया है। साकार हरि बाबा के वकील ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन
अधिवक्ता डॉ एपी सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हाथरस के सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग पर भगदड़ मच गई। इसमें 121 लोगों की जान चली गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसका मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर है। यह अभी फरार चल रहा है। इस पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


उधर मामले में साकार हरि ने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ए.पी सिंह को नियुक्त किया है। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए बयान में अधिवक्ता ने कहा कि मुझे एफआईआर की कॉपी मिल गई है। मुझे जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा कि मधुकर दिल का मरीज है। इस घटना से उनके परिवार के एक सदस्य की मौत भी हो गई है। 



कहा कि कि मधुकर अस्पताल में भर्ती है। जैसे ही उसकी हालत में सुधार होगा, हम उसे पुलिस और एसआईटी के सामने पेश करेंगे। कहा कि आगे की कार्रवाई में सहयोग करेंगे। कहा कि कि मधुकर का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। हम न तो कोई अदालती कार्यवाही शुरू करने जा रहे हैं। और न ही कुछ करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें