फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: थाने से 100 कदम दूर बाबा साहब की मूर्ति क्षतिग्रस्त, रोष

Mon, 25 May 2026 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कागारौल। थाना परिसर से महज 100 कदम की दूरी पर कस्बे की बड़ी जाटव बस्ती स्थित डॉ. आंबेडकर बगीची में स्थापित बाबा साहब की मूर्ति रविवार किसी अराजकतत्व ने क्षतिग्रस्त कर दी। इससे लोगों में रोष है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर समाज कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि शाम 4 बजे तक मूर्ति पूरी तरह सुरक्षित थी। उन्होंने कहा कि कस्बे में प्रतिदिन शाम 4 बजे के बाद बिजली कटौती हो जाती है और करीब 7 बजे बिजली आती है। जिसकी वजह से बगीची में लगे सीसीटीवी कैमरा भी बंद हो जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर किसी अराजक तत्व ने जानबूझकर मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है। जगदीश कर्दम जिंदगी विक्रम, विनोद, सुनील, नरेश, रवि, नेत्रपाल, कप्तान सिंह, भूरा, रामवीर सिंह आदि लोगों ने 24 घंटे के अंतराल में नई मूर्ति लगवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें