फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मस्थली पर धूमधाम से मनाया गया बाबा नीम करौरी बाबा का प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
टूंडला में बाबा नीब करोरी महाराज के प्रकाशोत्सव पर हवन करते श्रद्धालु - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। बाबा नीब करौरी महाराज के प्रकाशोत्सव पर उनकी जन्म स्थली टूंडला के गांव अकबरपुर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। हालांकि कोरोना को लेकर इस बार पूर्व की भांति कार्यक्रम नहीं हुए। इस दौरान एडीजी अजय आनंद व एसएसपी अजय पांडे ने भी मंदिर में दर्शन किए।
विज्ञापन

उत्तराखंड के कैंची गांव से लेकर उनके जन्म स्थान अकबरपुर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। मंगलवार को उनके प्रकाशोत्सव पर सुबह हवन यज्ञ के साथ ही धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भक्तों की भीड़ एकसाथ न हो, इसके लिए गांव में सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एडीजी अजय आनंद व एसएसपी अजय पांडे भी वहां पहुुंचे। कोरोना के कारण इस बार बड़े कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। बड़े ही सूक्ष्म स्तर से आयोजित किया गया था। विशाल भंडारा भी नहीं लगाया गया। सीओ देवेंद्र कुमार, थाना रामेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें