फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने ही रेता था छात्र का गला: उधार के 10 हजार रुपये मांगे तो एक ने पकड़े हाथ, दूसरे ने चाकू से काटा गला

Sat, 11 Feb 2023 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी में बीए के छात्र की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। छात्र की हत्या उधार में दिए 10 हजार रुपये मांगने पर की गई थी।  पुलिस ने दोस्त और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बीए के छात्र की हत्या में दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगराके फतेहपुर सीकरी में बीए के छात्र लव की हत्या उसके दोस्त ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर की थी। 10 हजार रुपये की उधारी चुकाने के बहाने लव को खेत पर बुलाया। चचेरे भाई ने लव के हाथ पकड़े उसने चाकू से गर्दन रेत दिया। हत्या के बाद पिता को फिरौती के लिए फोन किया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


गांव सीकरी चार हिस्सा निवासी लोडिंग टेंपो चालक रामप्रसाद के 22 वर्षीय बेटे लव की बृहस्पतिवार को हत्या कर दी गई थी। वह सुबह 8:30 बजे घर से चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय जाने की कहकर निकला था। पूर्वाह्न 11 बजे पिता के पास बेटे के मोबाइल से फोन आया था।

फोन करने वाले ने लव कब्जे में होने की बात कही थी। 10 लाख रुपये की फिरौती देने के लिए कहा था। अपराह्न तीन बजे तक रुपये नहीं देने पर लव को जान से मारने की धमकी दी थी। पिता ने पुलिस को सूचना दी थी। बाद में लव का शव नीलम कॉलेज से 100 मीटर की दूरी पर प्लास्टिक के बोरे में लिपटा मिला था। उसे जलाने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम जोन सोनम कुमार ने बताया कि पिता ने बताया था कि बेटा गांव बसेरी सिकंदरपुर के राजेश के साथ काॅलेज जाने की कहकर निकला था। इस पर पड़ताल की गई। इसके बाद राजेश और उसके चचेरे भाई मोंटी उर्फ आशू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने हत्या करना कबूल कर लिया। उनके पास से चाकू, कार, मृतक का बैग, पेंट और शर्ट, दो आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाणपत्र बरामद किए गए।

एक ने हाथ पकड़े तो दूसरे ने किए चाकू से वार
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि राजेश और लव पूर्व में साथ-साथ पढ़ते थे। तीन महीने पहले राजेश ने लव से दस हजार रुपये उधार लिए थे। वह उससे फोन करके रुपयों की मांग कर रहा था। मगर, राजेश के पास रुपये नहीं थे। वो टालमटोल कर देता था। लव ने बृहस्पतिवार को फोन करके रुपयों की मांग की। 

 
विज्ञापन

इस पर उसे अपने खेत पर बुला लिया। इसकी जानकारी अपने चचेरे भाई मोंटी को भी दी। उसने उसे भी बुला लिया। दोनों ने शराब पी। इसी बीच लव आया और रुपयों की मांग करने लगा। राजेश ने लव को जमीन पर गिरा लिया। इसके बाद उसकी गर्दन पर चाकू से कई प्रहार किए। मोंटी ने उसके हाथ पकड़ लिए। राजेश तब तक मारता रहा, जब तक वो मर नहीं गया। उस पर तकरीबन 6 वार किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें