फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कॉलेज में छात्र के सिर पर गिरा प्लास्टर, घायलः इमरजेंसी में कराया गया भर्ती, अंग्रेजी विभाग का मामला

Sat, 28 Jan 2023 09:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र के सिर पर छत का प्लास्टर गिरने से वह घायल हो गया। स्कूल प्रशासन ने घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां इमरजेंसी में उसका इलाज कराया गया। 
 
विज्ञापन
घायल छात्र को संभालता उसका साथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां आगरा कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में शनिवार को छत का प्लास्टर गिर गया। इससे एक छात्र घायल हो गया। उसके सिर में चोट आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


आगरा कॉलेज में शनिवार को क्लास चल रही थी। बच्चे बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अमन, विभाग के बरामदे में खड़ा था। इसी समय जर्जर भवन की छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया। प्लास्टर अमन के सिर पर गिरा। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे कार से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले जाया गया। उसे इंजेक्शन लगाने के साथ दर्द निवारक दवाएं दी गई हैं।

विभाग के भवन में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है। पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक न होने से छत पर पानी भर रहा है। स्टाफ ने प्राचार्य को इसकी जानकारी भी दी थी। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। सीलन की वजह से छत जर्जर अवस्था को पहुंच गई है। इसी की वजह से आज हादसा हो गया।
विज्ञापन


आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ल का कहना है कि भवन में भूगर्भ जल विभाग की ओर से वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है। विभाग को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को ठीक करने के लिए पत्र भेजा गया है। वहीं, कॉलेज में भी इस समय काम चल रहा है, जहां भी जरूरत है, मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें